डर को भगाने का तरीका – कुछ ख़ास Tips आपके लिए हिंदी में

डर को भगाने का तरीका – डर ऐसी चीज है, जिससे इंसान अपना रास्ता तक बदल देता है। और यही नहीं डर के कारण ही इंसान जो काम करने वाला होता है उसे भी कर नहीं पता। 

हर एक व्यक्ति का डर अलग अलग तरह का होता है। अगर वह अपने मन से डर को ख़त्म कर दे तो वह कोई भी काम आसानी से ख़तम करके सफल हो सकता है।

व्यक्ति के लिए डर अच्छा भी होता है, और बुरा भी होता है इसके बारे में थोड़ा अच्छे से जानते है |

अच्छा डर – वह होता है अगर आप कुछ गलत काम कर रहे है। और आपको डर लग रहा है, वह काम करने में तो यह अच्छा है. आप गलत काम करने से बचे रहोगे।

EXM : किसी लड़की को छेड़ना गलत बात है | और वह पे डर लगना जरुरी है की Police पकड़ लेगी या उसका भाई मरेगा।

बुरा डर – अगर आप कोई नया काम कर रहे है लेकिन उसे करने में आपको डर लग रहा है, तो यह आपके लिए बुरा है। अगर आप नया काम करंगे नहीं तो आप कभी सफल ही नहीं हो पाओगे इसके लिए आपको यहाँ पर डरना नहीं है।

इसी लिए आपके आपके अंदर हिम्मत और काम में लगने वाले डर को ख़तम करने की आज पूरी कोशिश करंगे, जिसकी मदत से आप अपना काम कर सकेंगे। 

ज्यादातर हमें उस काम को करने में ही डर लगता है। जिस काम को हमने पहले कभी किया ही नहीं होता है जैसा की New Skill को सीखना, या किसी नए व्यक्ति के साथ बात करने में आदि |

या वही पे हमें उस समय पर भी डर लगता है,  जब हम किसी ऐसे काम को करने वाले होते ही है | जिसके बारे में हमें कुछ भी पता नहीं होता है | जैसे की Career को पसंद करना, या कोई नया business करना।

साथ ही हमें उन चीजों से भी बहुत डर लगता है। जिन्हे हम बचपन से सुनते आये है चाहे वह दुनिया में हो या नहीं, जैसे की भूतो से डरना।

अब हम समझ चुके है की डर कई तरह से हो सकते है | और हम डरते क्यों है ? और इस डर को आज हम कैसे ख़त्म करंगे, तो आज हम डर को भगाने का तरीकाdar ko kaise bhagaye  – dar ko kaise dur kare इन सभी बातो को जानेगे। 

डर-को-भगाने-का-तरीका
डर-को-भगाने-का-तरीका

आज जो भी सफल इंसान है, उन्होंने सबसे पहले अपना डर को ही ख़त्म किया था। तभी तो आज Success हुए है।

डर वाले काम को करना

आप उस काम को बार बार कर सकते है, जिससे आपको डर लगता है। इसकी मदत से आपका वह डर धीरे धीरे कम होते जाएगा। जब कुछ समय हो जायेगा तब आपको ये एहसास होगा की अब आप उस काम को करने में डर नहीं रहे है।

बार-बार उस काम को करने से आपका डर खुद ही समय के साथ कम हो जाएगा। कुछ समय के बाद ही आपका डर उस काम को करने के लिए ख़त्म भी हो जाएगा।

आपको बताता हु जैसे की अगर आपको कोई स्टेज Stage पर भाषण देते समय डर लगता है। की सुनने वाला क्या कहेगा मैं कैसे लगूंगा और भी काफी जिनसे डर लगता है। अगर आप बार बार भाषण देते रहेंगे तो आपका डर अपने आप खत्म हो जायेगा।

क्युकी दोस्तों किसी भी काम को एक से बार बार करते रहने से उस काम का Expert भी बन जाते है। और डर भी गायब हो जाता है।

अतीत की बातो को भूल जाए

अपने डर को कम करने के लिए आप अपने अतीत को भूल जाए। अतीत में आपको किसने क्या कहा था? या फिर आप ने क्या किया था?

सबसे पहले आप अपने अतीत में हुए बातो को भूल जाए। आपके अतीत में आपको अगर किसी ने कुछ भी कहा है, या आपने कुछ भी किसी के साथ गलत किया है, या किसी को बुरा बोला है। तो उसे अभी भूल जाए। 

इन सभी बातो को भूल कर आप आने वाले कल के बारे में सोचे कल को और ज्यादा बहेतर बनाने के लिए काम करे। 

अक्सर लोग अपने अतीत से बहार नहीं आ पते है, उन्हें पुराणी बाते याद आते ही डर लगने लगता है। जैसे की मेने पहले जो काम किया था उसे अब में नहीं कर पाउँगा, या मेने पढ़ाई नहीं की थी इसी वजह से अब भी नहीं पढ़ पाउँगा ।

या तो फिर अतीत में मेने किसी को वादा किया था, जो उसे निभा नहीं पाया तो में आज भी कोई वादा पूरा नहीं कर पाउँगा। 

आप सिर्फ अपने अतीत से सीखे न की उसको याद करके डरे आप अतीत को अपने साथ लेकर न चले।

आपने जो भी अपने अतीत में किया हो। उसे आप सबसे पहले अपने मन से निकल ले और उसे ठीक करे फिर देखो आपका डर खुद ही गायब हो जायेगा।

अपने डर के कारण को जानें

डर का कारण भी आपको मदद कर सकता है आपके डर को कम करने में। डर का कारण हमारे माता-पिता हो सकते है या फिर हमारे दोस्त-रिश्तेदार हो सकते है।

यह भी एक तरीका हो सकता है, डर को खत्म करने का आप सबसे पहले ये जानले की आपको डर लग क्यों रहा है | डर का कारण ये भी हो सकते है जैसे की आपके Family में माँ और पापा या फिर आपके रिस्तेदार, दोस्तों का ग्रुप भी हो सकते है।

डर का यह भी एक कारण है बचपन में आपके साथ कोई घटना हुयी हो। जैसे की बचपन में आप कोई काम कर रहे है | लेकिन आपको वह काम करने नहीं दिया हो डरा के आपको उस काम को करने से रोका हो। 

जैसे की बचपन में बच्चो को भूतो का नाम लेकर डराया जाता है। और बच्चे डर जाते है। 

अगर किसी के साथ Bike चलाते हुए दुर्घटना हुयी हो, तो वह उस दुर्घटना से काफी डर जाता है। 

ऐसे में आप सबसे पहले इन सभी कारणों का पता लगाकर, आप उस पे काम कर सकते है, और समय के साथ वह डर दूर हो जायेगा।

आपका डरना सही है

आपको खुद से यह सवाल करना होगा क्या आपका डरना सही है ?

जब यह सवाल आप खुद से करोगे तो आपको जवाब भी खुद मिल जायेगा। आप किसी भी काम को करते है, क्या वह सही है या फिर गलत है।

जैसे की कोई व्यक्ति भूत से डरता है तो उसका डरना बेकार है, और अगर व्यक्ति कुछ गलत काम करने जा रहा है। और उसे दर भी लग रहा है, तो यहाँ पर उसका डरना सही है |

इसलिए आप खुद से ही पुछे की जो काम आप करने जा रहे है, उसमे डरना चाहिए या नहीं। 

अपनी जानकारी को बढ़ाये

जानकारी भी एक कारण हो सकता है, डरने का जैसे की आप कोई नया बिज़नेस करने वाले है। 

किसी भी व्यक्ति को नया बिज़नेस करने में डर लगता है | तो हो सकता है उसे बिज़नेस की जानकारी न हो इसलिए वह डर रहा हो। 

जब कोई इंसान के पास बिज़नेस को कैसे शुरू करना है की पूरी जानकारी नहीं होती है, तो उसे डर लगता है। और बिज़नेस की पूरी अच्छी तरह से जानकारी है, तो वह कभी भी नहीं डरेगा। 

इसके लिए सबसे पहले आपको जानकारी का होना बहुत जरुरी है, चाहे अपने डर को दूर करने के लिए हो या पढ़ाई में First आने के लिए हो। यह भी एक डर को भगाने का सही तरीका है।

अपने अंदर आत्मविश्वास को बढ़ाये

अपने अंदर के डर को ख़त्म करने का सबसे बड़ा रामबाण तरीका है, आत्मविश्वास का होना। जब आपके अंदर आत्मविश्वास आ जायेगा तो खुद ही आपका डर हर चीज से बहार निकल जायेगा। 

देखा जाये तो पुरे दुनिया में कोई ऐसा नहीं होगा, जो आपके अंदर के डर को निकल दे क्युकी ये आपको खुद ही करना होगा लोग बस आपको तरीका बता सकते है |उसपे काम करना आपकी जिम्मेदारी है।

आप अपने अंदर के आत्मविश्वास को बढ़ाये इससे आपका ही फ़ायदा होगा, और यह भी एक डर को भगाने का तरीका है। आत्मविश्वास कैसे बढ़ाये इसके बारे में पढ़े। 

आशा करता हु दोस्तों आपको डर को भगाने का तरीका। dar ko kaise bhagaye। dar ko kaise dur kare इन सबके बारे में पता चल गया होगा, अब आप अपने डर को काबू और दूर कर सकते है।

दोस्तों आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ Share कर सकते है। और हमें Comment करके बता सकते है आपको यह पोस्ट कैसे लगा।

Leave a Comment

Share on Social Media